मदनपुर: जुड़ाही मध्य विद्यालय की शिक्षिका उमिता कुमारी का इलाज के दौरान हुआ निधन
मदनपुर प्रखंड के जुड़ाही मध्य विद्यालय की शिक्षिका उमिता कुमारी का निधन हो गया है। वह 6 अगस्त को विद्यालय जाने के क्रम में हनुमानगढ़ी के पास बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें गया में एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें वाराणासी के ट्रामा सेंटर में रेफर किया गया था।उमिता कुमारी की मृत्यु की खबर से पूरे विद्यालय में शोक की लहर