तिलहर: शादी की जिद में सबसे ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, 7 घंटे बाद नीचे उतरा, सीएचसी में भर्ती कराया गया, पुलिस रही मौजूद
दरअसल सोमवार को एक युवक प्रेमिका से शादी की जिद में टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के करीब 7 घंटे बाद युवक को नीचे उतारा गया। आपको बता दे कि कपसेडा गांव का रहने वाला रामू कचियानी खेड़ा स्थित मोबाइल के सबसे ऊंचे टावर पर चढ़ गया। और अपनी प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़ गया।