अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय की अध्यक्षता में बुधवार शाम 6 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गैस एजेंसी संचालकों एवं कॉमर्शियल गैस कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर डीएन सिंह,प्रभारी जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी श्रीमती प्रार्ची शर्मा उपस्थित थे।