डोमचांच: डोमचांच पुलिस को बड़ी सफलता, अवैध शराब की खेप के साथ दो गिरफ्तार, वाहन जब्त
डोमचांच-सरैया मार्ग पर पुलिस ने एक टाटा मैजिक वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डोमचांच थाना प्रभारी अभिमान पडिहार ने शुक्रवार सुबह 6 बजे बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक टाटा मैजिक वाहन में अवैध शराब लादकर डोमचांच से सरैया होते हुए बिहार ले जाई जा रही है।