मोहनिया: चौरसिया गांव के पास स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार की इलाज के दौरान हुई मौत
Mohania, Kaimur | Dec 10, 2024 कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के चौरसिया के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार व्यक्ति की हालत गंभीर हो गई । आसपास के लोगों द्वारा उसको उपचार के लिए अस्पताल लाया गया जहां ऊसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, लेकिन बीच रास्ते में ही व्यक्ति की मौत हो गई।