मोहनिया: कझार गांव के पास धान लदे ट्रैक्टर का गुल्ला टूटने से ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कैमूर जिले के भभुआ कुदरा पथ पर कझार गांव के पास धान लदे ट्रैक्टर ट्राली का अचानक गुल्ला टूट गया जिससे धान लदा ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर ही पलट गया । पूरा रास्ता आधा घंटा तक जाम रहा। इस घटना में बाल बाल चालक बच गया। ग्रामीणों की तत्परता से धान का बोड़ा हटाकर यातायात को शुरू कराया गया।