सदर: सुभाष चौराहे से DRM चौराहे तक भीषण जाम से लोग परेशान, कार सजावट की दुकानों ने आधी सड़क घेर रखी
Sadar, Allahabad | May 14, 2026
प्रयागराज में सुभाष चौराहे से नवाब यूसुफ रोड होते हुए डीआरएम चौराहे तक इन दिनों भीषण जाम की समस्या लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। महाकुंभके दौरान चौड़ी की गई इस महत्वपूर्ण सड़क पर कार सजावट और मॉडिफिकेशन की दुकानों ने कब्जा जमा रखा है। दुकानदार सड़क किनारे ही नहीं बल्कि आधी सड़क तक गाड़ियां खड़ी कर काम कराते हैं, जिसके कारण पूरे दिन यातायात प्रभावित रहा