श्रीडूंगरगढ़: दुष्कर्म के आरोप में फरार आरोपी को श्री डूंगरगढ़ थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में विवाह का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव के सुपरविजन में एएसआई गजेंद्रसिंह व कांस्टेबल पुनीत कुमार और इंद्र कुमार की टीम ने आरोपी दीपक पुत्र उत्तमचंद जैन निवासी थांवला, नागौर को पाली से अलसुबह गिरफ्तार किया। आरोपी अक्टूबर माह से फरार था