बलौदा: कोयला से लोड ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा और पलटा, बाहर बैठे दुकान संचालक ने कूदकर बचाई जान
जांजगीर चांपा के बलौदा थाना क्षेत्र के बछौद गांव में कोयला से लोड ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर दुकान में घुसकर पलट गया है. हादसे में दुकान के बाहर में बैठे दुकान संचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई है. वही घर अंदर में मौजूद 6 लोग इस घटना से बाल बाल बचे है. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है.