बिहार: पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कारगिल पार्क में दी गई श्रद्धांजलि
Bihar, Nalanda | Feb 14, 2024 आज के दिन पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 40 वीर जवानों को याद करते हुए भारतीय जनता पार्टी, बिहारशरीफ महानगर उत्तरी के अध्यक्ष अमरेश कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के कारगिल पार्क स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।