कानपुर: नगर निगम में रिटायर सफाई कर्मचारी की एसीपी फाइल दबाने और बीमा व अन्य भुगतान न करने पर बाबू को किया गया सस्पेंड
नगर निगम में रिटायर सफाई कर्मचारी की एसीपी (निश्चित करियर प्रगति) की फाइल दबाने, बीमा और उनके अन्य भुगतान न करने वाले बाबू मंजीत खन्ना को सस्पेंड कर दिया गया है। नगर आयुक्त ने मंगलवार 11 बजे दिए गए आदेशों के अनुसार निलंबन काल में बाबू को आधा वेतन दिया जाएगा और कोई मंहगाई भत्ता देय नहीं होगा।नगर आयुक्त ने वर्षों से एक ही सीट पर जमे 26 लिपिकों के कार्यक्षेत्र