सकरा: सकरा थाना क्षेत्र में रायफल के साथ एक व्यक्ति की विडियो सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का रायफल के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। बुधवार दोपहर करीब दो बजे से पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, मंगलवार से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति रायफल के साथ नजर आ रहा है।