मोहनलालगंज: मोहनलालगंज के रानीखेड़ा गांव में भीषण आग, तीन पशुओं की मौत, एक युवक गंभीर रूप से झुलसा
लखनऊ के मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र स्थित रानीखेड़ा गांव में रिहायशी इलाके में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे में एक भैंस, उसका पड़वा और पालतू कुत्ता जलकर मर गए, जबकि मवेशियों को बचाने के प्रयास में आदित्य गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।