शनिवार की दोपहर करीब 2:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चांदपुर के फादरसन पब्लिक स्कूल की छात्रा लाघवी भाटिया को अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय हिंदी प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। 29 जनवरी 2026 को नई दिल्ली के त्रिमूर्ति भवन स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय में यह सम्मान समारोह आयोजित हुआ।