अशोकनगर में मंगलवार को कलेक्ट्रेट जनसुनवाई कक्ष में आवेदकों की समस्याओं को सुना गया। कलेक्टर साकेत मालवीय ने सभी लोगों के आवेदन लिए। इस बार जनसुनवाई के तरीके में बदलाव किया गया। कलेक्टर ने जिले के सभी अनुभागों के एसडीएम, तहसीलों के तहसीलदार, जनपद सीईओ और सीएमओ को गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन जोड़ा।