भामाशाह एवं समाजसेवी स्व. करतारसिंह पूनिया की दसवीं पुण्यतिथि पर 10वां रक्तदान शिविर शुक्रवार 30 जनवरी को राजगढ में स्थित बालाजी ट्रांसपोर्ट परिसर में लगा। जिसका शुभारंभ बृह्म कुमारी शोभा बहिन, पूनम बहन, पूर्व सांसद रामसिंह कस्वा, महंत सम्पतनाथ, भाजपा वरिष्ठ नेता प्रो दिलीप पूनिया, जोगेंद्र झाझडिय़ा, मनोज पूनियां, भाजपा प्रत्यासी रही सुमित्रा पूनियां ने किया।