केशकाल: टाटामारी में सचिव संघ की संभागस्तरीय बैठक हुई, मंत्रालय घेराव व PM मोदी के कार्यक्रम को विफल बनाने की बनी रणनीति
शासकीयकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिव अब अपने आंदोलन को उग्र करने की तैयारी में हैं।सचिवों ने शुक्रवार को 12 बजे केशकाल के टाटामारी में संभाग स्तरीय बैठक कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की है। प्रदेश पदाधिकारियों की मौजूदगी में सचिवों ने फैसला किया है कि वह 1 अप्रैल को रायपुर में एकत्रित होकर मंत्रालय का घेराव करेंगे।