गभाना: हाईवे पर पचपेड़ा मोड़ के पास खड़ी कैंटर गाड़ी से टकराई दूसरी कैंटर, हादसे में एक महिला घायल हुई
गभाना क्षेत्र में हाईवे पर पचपेड़ा मोड़ के पास शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। करीब 12:30 बजे जब एक कैंटर गाड़ी सड़क किनारे खड़ी दूसरी कैंटर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कैंटर में सवार एक महिला घायल हो गई। पुलिस के अनुसार, अलीगढ़ की ओर से आ रही कैंटर अनियंत्रित होकर ढाबे के पास खड़ी गाड़ी से जा भिड़ी।