सहारनपुर: क्रेटा ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, जिला अस्पताल में मचा कोहराम
सहारनपुर केबेहट रोड पर शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के धौलाकुआं के पास तेज रफ्तार क्रेटा कार ने बाइक सवार परिवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक, उसकी मां, बहन और ढाई साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। घटना से कोहराम मचा है।