संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर विभिन्न संगठनों ने एमएसपी गारंटी कानून लागू करने,बकाया मुआवजा सहित किसानों की दूसरी मांगों को लेकर शुक्रवार को शहर में ट्रैक्टर मार्च निकाला। इस दौरान ट्रैक्टरो के जत्थे के साथ किसान मेजबान चौक से लघु सचिवालय तक पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।