विभूतिपुर: विभूतिपुर पुलिस ने बेलसंडी तारा वार्ड 2 से देसी रिवाल्वर, कट्टा व कारतूस के साथ दो सगे भाई को किया गिरफ्तार
रात्रि गश्ती एवं लोकसभा चुनाव को लेकर विशेष छापेमारी के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो अपराधियों के कमर से अलग-अलग लोहे का बना एक देसी रिवाल्वर देसी लोडेड कट्टा और केएफ 8 एमएम अंकित एक जिंदा कारतूस बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने दो सहोदर भाई बेलसंडीतारा वार्ड 2 निवासी हरेराम राय के पुत्र विश्वजीत कुमार व आनंद कुमार को गिरफ्तार किया है।