गुण्डरदेही: साईं कॉलोनी में कलश यात्रा के साथ शिव शक्ति मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हुआ
गुण्डरदेही।नगर के वार्ड क्रमांक 13 स्थित साईं कॉलोनी में नव-निर्मित शिव शक्ति मंदिर में शिव परिवार की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। सुबह आयोजित कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण किया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारों से पूरा नगर गूँज उठा । आयोजन समिति ने बताया कि सोमवार, 20 जुलाई को पंडित भूपेन्द्र पाण्डेय (गुण्डरदेही) के सान्निध्य में अन्नाधिवास, फलाधिवास, शिव परिवार की मूर्ति स्थापना, प्राण प्रतिष्ठा, हवन-पूजन तथा महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।