अकबरपुर: लोदीपुर गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
गजनेर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में एक युवक ने घर के कमरे में पंखे के कुंडे साड़ी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक का नाम कुलदीप कुमार पुत्र केशराम उम्र करीब 27 वर्ष है, मृतक शराब का आदी था।शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।