चूरू जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष व जिला एवं सेशन न्यायाधीश सोनिका पुरोहित एवं सचिव डॉ. शरद कुमार व्यास के निर्देशानुसार शनिवार को बिसाऊ रोड़ स्थित लक्ष्मीपत सिंघानिया अकादमी में विधिक साक्षरता क्लब के अंतर्गत अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का पर्यवेक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव डॉ. शरद कुमार व्यास ने किया।