निवाली: ऊपर सोता रहा परिवार, नीचे के माले पर चोरी: बदमाशों ने तोड़ा ताला, सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर किया हाथ साफ
खेतिया के भगवती नगर में एक घर में चोरी की वारदात हो गई। बताया जाता है कि परिवार ऊपरी मंजिल पर सो रहा था और नीचे घर का ताला तोडक़र वहां से बदमाश नकदी सहित अन्य सामान चुराकर ले गए।भगवती नगर निवासी शिक्षक सेवकराम पिता सिंगा नरगावे की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार सहित रात को खाना खाकर सो गए थे चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है।