हिलसा: अकबरपुर गांव के पास टोटो पलटने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत, मां गंभीर रूप से घायल
Hilsa, Nalanda | Oct 20, 2026 हिलसा थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के पास मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे सड़क पर टोटो पलट जाने से तीन वर्षीय बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में टोटो पर सवार अन्य लोगों के भी घायल होने की सूचना है।