पूरनपुर: तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं शिकायतें, 36 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण
पूरनपुर तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में शनिवार दो बजे जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह एवं एसपी ने फरियादियों की शिकायतों को सुना इस दौरान 36 शिकायतों में 5 का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। शेष शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समय रहते शिकायतों का निस्तारण कराने हेतू निर्देशित किया है।