तुलसीपुर: भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र जरवा में चिन्हित 28 अवैध मदरसों पर की गई कार्रवाई
6 मई मंगलवार शाम 4 बजे भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के 10 किलोमीटर के अंदर जरवा पचपेड़वा आदि में 28 मदरसों पर मानक विहीन होने पर कार्रवाई की गई। आठ मदरसे सरकारी भूमि पर पाए गए जिनमें से तीन को गिराया गया एवं पांच को नोटिस दिया गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य ने बताया 20 अन्य मदरसों को नोटिस दी गई कार्रवाई की जा रही है।