धमतरी में सांसद रूपकुमारी चौधरी की अध्यक्षता में हुई दिशा समिति की बैठक में केंद्र सरकार की कई विकास योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में जनप्रतिनिधि और प्रशासन के बेहतर समन्वय तथा योजनाओं के पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया।