विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडल के सांसद खेल महोत्सव-2025 का शुभारंभ विद्या निकेतन स्कूल मैदान पर मंगलवार को उद्घाटन हुआ। इस दौरान उद्घाटन के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत रहे। वहीँ अध्यक्षता सांसद खेल महोत्सव संभाग प्रभारी पूर्व प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा ने की। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति प्रधान हकरी देवी मीणा रहे।