बालोद: भैंसबोड़ में 18 मई को आयोजित होगा जनसमस्या निवारण शिविर, दिव्यांगजनों के लिए बनाए जाएंगे प्रमाण पत्र और UDID कार्ड
Balod, Balod | May 14, 2026 बालोद जिले के डौण्डी विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक शाला मैदान भैंसबोड़ में 18 मई को सुशासन तिहार 2026 के तहत जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में भैंसबोड़ सहित आसपास के 20 ग्राम पंचायतों के दिव्यांग हितग्राही शामिल होंगे।