दरभंगा: दरभंगा के बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 13 दरभंगा परिसर मे नवनियुक्त महिला प्रशिक्षण सिपाहियो का पारण परेड समारोह हुआ संपन्न
दरभंगा के विशेष सशस्त्र पुलिस 13 दरभंगा परिसर में नवनियुक्त महिला प्रशिक्षण सिपाहियों का पारण परेड समारोह शनिवार को संपन्न हो गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में दरभंगा जिलाधिकारी एवं एसएसपी मौजूद थे। जिन्होंने इस संदर्भ में शनिवार की सुबह 10 बजे कई बातों की जानकारी दी । गौरतलब है कि इस पारण परेड में 952 महिलाएं ही शामिल थी। जिन्हें 11 महीनों का ट्रेनिंग दिया।