बीते 14 अक्टूबर को थ्रेसर पलटने से हुए हादसे में वरदान युवा संगठन के पूर्व सचिव राजकुमार पटेल का आकस्मिक निधन हो गया था।इस दुःखद घटना के बाद शुक्रवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम पीपरा पहुँचे, जहाँ उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।उन्होंने स्व. राजकुमार पटेल के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके परिजनों से मुलाकात की।