हैदरगढ़: नरदही गांव स्थित बाबा के पुरवा में दुकान बंटवारे को लेकर चाचा-भतीजे में हुई मारपीट, घायल भतीजे ने पुलिस में की शिकायत
लोनीकटरा थाना क्षेत्र के नरदही गांव स्थित बाबा के पुरवा में दुकान के बंटवारे को लेकर चाचा-भतीजे के बीच विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट में भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित मनोज कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि रविवार करीब 1 बजे वह अपने हिस्से की दुकान पर शटर लगवा रहा था।