बल्लबगढ़: सेक्टर 2 में बल्लभगढ़ महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पूनम ने सुनी लोगों की समस्याएं, दिया जल्द समाधान का आश्वासन
सेक्टर 2 में बल्लभगढ़ महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पूनम ने लोगों की समस्याएं सुनी। महिला थाना प्रभारी ने सेक्टर 2 स्थित सिटी पार्क में एक सप्ताह पहले भी लोगों की समस्याएं सुनकर उनकी समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया था। लोगों ने सिटी पार्क की लाइट खराब होने की समस्या बताई थी। जिसका इंस्पेक्टर पूनम ने नगर निगम अधिकारियों की सहायता से समाधान कर दिया है।