गुना में सतनपुर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी शिल्पा टाटिया ने निरीक्षण के दौरान गंभीर स्थिति वाली गर्भवती महिला की पहचान कर समय पर उपचार से बड़ी परेशानी से बचा लिया। 6 नवंबर को सीएमएचओ RK ऋषिईश्वर ने बताया, 5 नवंबर को डॉक्टर निरीक्षण पर थी। 8 माह की गर्भवती महिला को बुखार सिर दर्द घबराहट थी। परिजन को समझा कर जिला अस्पताल लाया गया।