जसवंतनगर: रुकन पुर निवासी हेड कांस्टेबल राजीव कुमार को राजकीय सम्मान, कानपुर देहात में थे तैनात
हेड कांस्टेबल राजीव कुमार का निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को जसवंतनगर थाना क्षेत्र के पैतृक गांव रुकनपुर लाया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। राजीव कुमार की वर्तमान तैनाती जनपद कानपुर देहात के अकबरपुर क्षेत्र में यूपी-112 सेवा में थी। उनके निधन की सूचना से पुलिस विभाग और क्षेत्र में शोक छा गया। अंतिम विदाई के समय पुलिस रहीं।