बांसवाड़ा: माकोद गांव में मटकेश्वर महादेव मंदिर का प्रथम पटोत्सव समाजजनों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया
बांसवाड़ा - जयपुर मुख्य मार्ग नेशनल हाइवे से सटे माकोद गांव में मटकेश्वर महादेव मंदिर का प्रथम पटोत्सव कार्यक्रम सर्व समाज के समाजजनों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शनिवार दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार पंडित जयदीप पंड्या के आचार्यत्व में विप्रवरो द्वारा दिन भर वैदिक विधाम और पुजा अर्चना कर यज्ञ एवं हवन का आयोजन किया गया। सर्व समाज के समाजजन मौजूद रहे।