झांसी: तलैया मोहल्ला निवासी किसान ने तहसील दिवस में दी शिकायत पत्र, लाखों की जमीन खरीद कर दिए चेक बैंक में हुए बाउंस
Jhansi, Jhansi | Sep 20, 2025 तलैया मोहल्ला निवासी गंगा कुशवाहा ने शनिवार की दोपहर 1 बजे तहसील दिवस में शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उसकी मां परमो देवी की जमीन डडियापुरा में है जिसको कुछ लोगों द्वारा खरीद का रजिस्ट्री करा कर कुल 27 चेक दिए गए थे जिन को बैंक में लगाया गया तो वह सभी बाउंस हो गए इसके बाद कोर्ट में केस किया गया जो कि अभी विचार अधीन है कोर्ट द्वारा जमीन पर स्टे लगा दिया गया