झांसी: पत्नी के साथ त्रयोदशी से लौट रहे रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर की बाइक को समथर में डंफर ने मारी टक्कर, सब इंस्पेक्टर की हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Sep 20, 2025 महाराणा प्रताप नगर निवासी निरपत सिंह रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर थे उनके बड़े भाई उल्फत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि निरपत अपनी पत्नी शोभा के साथ बाइक से ससुराल साकिन गांव में चचिया ससुर की त्रयोदशी में गए हुए थे शनिवार की सुबह झांसी लौटते वक्त समथर में पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार डंफर ने टक्कर मार दी जिससे रिटायर्ड सब स्पेक्टर की मौत हो गई।