बोडला: जिले की सभी 516 राशन दुकानों में एक साथ मनाया जाएगा चावल उत्सव
खाद्य विभाग द्वारा जिले में आगामी 7 अप्रैल को ‘चावल उत्सव’ के आयोजन की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। विभागीय अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की सभी 516 उचित मूल्य की राशन दुकानों में इस दिन एक साथ खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने इसके लिए खाद्यान्न के समयबद्ध भंडारण हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है।