गोटेगांव: खाना अलग बनाने से मना करने पर पति ने पत्नी का पैर तोड़ा, न्याय के लिए एसपी कार्यालय पहुंची महिला
घरेलू हिंसा का एक चौंकाने वाला मामला नरसिंहपुर के बासादेही गांव से सामने आया है, जहां मात्र खाना बनाने की बात को लेकर हुए विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी पर पत्थर से हमला कर उसका पैर तोड़ दिया। पीड़ित महिला टूटे हुए पैर के साथ न्याय की उम्मीद को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम पहुँची और पुलिस अधीक्षक को आवेदन देते हुए पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग