भिंड नगर: संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, जिला अस्पताल के बाहर विरोध करते हुए लोगो को पिलाया शुद्ध पेयजल
भिंड। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों ने जिला अस्पताल के गेट के बाहर आम नागरिकों का समर्थन प्राप्त करने के उद्देश्य से जनसेवा अभियान चलाया। इस दौरान अस्पताल आने वाले मरीजों और परिजनों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया गया।