बहराइच: चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना हुए जिले के 553 होमगार्ड जवान, प्रथम सहित द्वितीय व तृतीय चरण में सम्भालेंगे सुरक्षा की कमान
जिले के महाराज सिंह इंटर कॉलेज से होमगार्ड जवानों का दल सोमवार को लोकसभा चुनाव में सुरक्षा के लिए पीलीभीत के लिए रवाना हुआ। होमगार्ड जवान प्रथम चरण के साथ द्वितीय और तृतीय चरण में भी सुरक्षा की कमान संभालेंगे। लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान 19 अप्रैल को है। इसको देखते जिले से 553 होमगार्ड के जवान रवाना हो गए हैं।