बांधवगढ़: ओलंपिक दिवस पर उमरिया में हैंडबॉल का रोमांच, भगत सिंह क्लब और व्हाइट वॉरियर्स ने जीते मैत्री मुकाबले
उमरिया के नगर पालिका स्टेडियम में ओलंपिक दिवस और विश्व हैंडबॉल दिवस के अवसर पर जिला हैंडबॉल संघ एवं क्रीड़ा भारती जिला उमरिया के संयुक्त तत्वावधान में हैंडबॉल मैत्री मैच का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के रोमांचक मुकाबले खेले गए।बालक वर्ग में क्रीड़ा भारती उमरिया और भगत सिंह क्लब के बीच हुए मुकाबले में भगत सिंह क्लब ने छह गोल से जिता