मिर्ज़ापुर: महंत शिवाला के पास गोदाम में आग लगने से सामान जलकर हुआ नष्ट, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई
कटरा कोतवाली क्षेत्र के महंत शिवाला के पास रविवार की रात 8:00 बजे एक गोदाम में आग लग गई। आग से गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड दिया था। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह आप पर काबू पाया।