देहरादून: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिंद्रा ग्राउंड देहरादून से निकाली गई बाइक रैली, मौके पर सीएम की पत्नी रही मौजूद
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिंद्रा ग्राउंड देहरादून से बाइक रैली निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी गीता धामी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। बाइक रैली के माध्यम से महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं का संदेश देना था।