देहरादून: नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने शास्त्री नगर देहरादून के पास से तीन अभियुक्तो को किया गिरफ्तार, चोरी की ज्वेलरी की बरामद
देहरादून की नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने तीन अभियुक्तों सोनिहाल, उदय, और तोहिल को शास्त्री नगर देहरादून के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 30 हज़ार रूपये की ज्वेलरी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि 6 मार्च 2024 को वादी मयंक भोगल द्वारा अपने घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।