कानपुर: जगन्नाथ यात्रा के दौरान पनकी महंत और पुलिस प्रशासन के बीच नोकझोक के बाद थानाप्रभारी बादशाहीनाका को किया गया निलंबित
शुक्रवार रात 10 बजे पुलिस उपयुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने जानकारी दी कि,थाना बादशाहीनाका क्षेत्रान्तर्गत निकल रही भगवान जगन्नाथ यात्रा में पनकी महंत और पुलिस प्रशासन के बीच लाउडस्पीकर को लेकर नोकझोक हो गई।महंत के समर्थक धरने पर बैठ गए और थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग की।इस संबंध में थाना प्रभारी बादशाहीनाका को निलम्बित किया गया है।