राहे: झारखंड हाईकोर्ट में शराब घोटाला से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में आरोपी योगेंद्र तिवारी की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई
Rahe, Ranchi | Apr 30, 2024 झारखंड हाईकोर्ट में शराब घोटाला से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में आरोपी योगेंद्र तिवारी की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। मामले में दोनों पक्ष की ओर से लिखित बहस कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत की गई। कोर्ट ने प्रार्थी की जमानत पर आदेश सुनाने के लिए 10 मई की तिथि निर्धारित की। मामले में दोनों पक्ष की बहस पूरी हो चुकी है और कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है।